एनएसई मुख्य बोर्ड में माइग्रेशन के लिए आइस मेक बोर्ड की मंजूरी 



अहमदाबाद , 1 मार्च 2020: 29 फरवरी 2020 को आयोजित बैठक में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ऑफ आइस मेक रेफ्रिजरेशन लिमिटेड  ने एनएसई के एसएमई प्लेटफॉर्म (NSE EMERGE) से NSE के मुख्य बोर्ड में  कंपनी के इक्विटी शेयरों की लिस्टिंग / ट्रेडिंग के माइग्रेशन पर विचार, निर्णय और अनुमोदन किया है। सेबी (ICDR) विनियम, 2018 के अध्याय XB के संदर्भ में आवश्यक अनुमोदन के लिए पोस्टल बैलट के माध्यम से कंपनी के सदस्यों की स्वीकृति ली जायगी । कंपनी बोर्ड ने  निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से पोस्टल बैलेट  और ई-वोटिंग प्रक्रिया के संचालन के लिए स्क्रूटिनीज़र को भी नियुक्त किया है।

आइस मेक बैकग्राउंड 
1989 से कंपनी विभिन्न उद्योगों की शीतलन आवश्यकताओं को पूरा करने के  उद्योग में है . 50 से भी ज्यादा अभिनव समाधानों के साथ एक प्रमुख मैन्युफैक्चरर व् सप्प्लायर  के रूप में आइस मेक सबसे आगे है। कंपनी डेयरी, आइसक्रीम, खाद्य प्रसंस्करण, बागवानी, कृषि, फार्मास्यूटिकल्स, कोल्ड चेन, लॉजिस्टिक्स, हॉस्पिटैलिटी और रिटेल सेक्टर्स को अइनोवेटिव शीतलन और प्रशीतन समाधान का उत्पादन करके विभिन्न ग्राहकों की बड़ी संख्या में सेवा करती है। आइस मेक के रेफ्रिजरेशन और कूलिंग सॉल्यूशन उत्पादों की लम्बी श्रंखला कोल्ड रूम, कमर्शियल रेफ्रिजरेशन, इंडस्ट्रियल रेफ्रिजरेशन, ट्रांसपोर्ट रेफ्रिजरेशन और अमोनिया रेफ्रिजरेशन जैसे पांच व्यावसायिक वर्टिकल के तहत निर्मित होती है।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ओरियन चोको-पाई और केवेंटर्स की साझेदारी

बचत से निवेश तक: धन सृजन के लिए शुरुआती मार्गदर्शन

स्मॉलकेस प्लेटफ़ॉर्म: 2025 मेंअपने निवेश लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए धन सृजन रणनीतियाँ

आइस मेक रेफ्रिजरेशन ने नए कमर्शियल फ्रीजर्स और विसी कूलर्स का अनावरण किया

आइस मेक की टॉप लाइन 200 करोड़ रुपये के पार

ICE MAKE Q3FY2022 का शुद्ध लाभ 167% बढ़ा

आइस मेक "सोलोपेरीफ्रेश" बढ़ाएगा अन्नदाताओ की शक्ति

रजनीश वैलनेस की शानदार लिस्टिंग

आइस मेक रेफ्रिजरेशन को 4700 MT बटर कोल्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट मिला

"अंतरिम बजट एक मजबूत भारत के लिए नयी ऊर्जा , आकांक्षा व् आशा की किरण है" " आर्यन प्रेम राणा -चीफ मेंटर , आर्याना माटास्को