आइस मेक रेफ्रिजरेशन को 4700 MT बटर कोल्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट मिला

 


आइस मेक रेफ्रिजरेशन लिमिटेड (एनएसई सिंबल “आइसमेक”), इनोवेटिव कूलिंग सॉल्यूशंस के प्रमुख आपूर्तिकर्ता और 50 से अधिक रेफ्रिजरेशन उपकरणों के निर्माता, को  4700 मीट्रिक टन बटर कोल्ड स्टोरेज आपूर्ति,  डिजाइन, इंजीनियरिंग, निर्माण, परीक्षण और कमीशनिंग के लिए अमोनिया रेफ्रिजरेशन प्रोजेक्ट ऑर्डर मिला है। टर्न-की आधार पर   यह प्रोजेक्ट पंचमहल जिले से गुजरात कोऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (AMUL) के संघ सदस्य कंपनी सेशन मिल्क प्रोड्यूसर्स यूनियन लिमिटेड से प्राप्त हुआ. है. 

  कंपनी के सीएमडी  चंद्रकांत पटेल ने बताया  "आइस मेक ने हाल ही में कई नए ग्राहक हासिल किए हैं और यह नया जॉब ऑर्डर मौजूदा चुनौतीपूर्ण कारोबारी माहौल में आकार और मौद्रिक मूल्य के मामले में महत्वपूर्ण है। कंपनी अब डेयरी प्लांट कोल्ड स्टोरेज और आइस क्रीम मिक्स प्लांट सॉल्यूशंस भी ग्राहकों को पेश  कर रही है। हमने हाल ही में २४०० मीट्रिक टन क्षमता और पीईबी शेड के साथ एक टर्नकी कोल्ड स्टोरेज परियोजना पूरी की है और ३०,००० एलटीआर और २०,००० एलटीआर (मल्टी कम्पार्टमेंट) दूध भंडारण साइलो की आपूर्ति भी की है। आइस मेक के ट्रांसपोर्ट रेफ्रिजरेशन डिवीजन ने कोविड -19 वैक्सीन  के परिवहन के लिए इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) और गैस अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (गेल) को तमिलनाडु राज्य सरकार को अपने योगदान के लिए कस्टम-निर्मित रेफ्रिजेरेटेड ट्रक की आपूर्ति की है जो इस  वैक्सीन  के लिये 2 से 8 डिग्री सेल्सियस के तापमान को बनाए रखता है".


आइस मेक को हाल ही में उद्योग आउटलुक पत्रिका द्वारा भारत में शीर्ष 10 डेयरी उपकरण और मशीनरी निर्माता 2020  के रूप में पहचान मिली है।

 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ओरियन चोको-पाई और केवेंटर्स की साझेदारी

बचत से निवेश तक: धन सृजन के लिए शुरुआती मार्गदर्शन

स्मॉलकेस प्लेटफ़ॉर्म: 2025 मेंअपने निवेश लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए धन सृजन रणनीतियाँ

आइस मेक रेफ्रिजरेशन ने नए कमर्शियल फ्रीजर्स और विसी कूलर्स का अनावरण किया

आइस मेक की टॉप लाइन 200 करोड़ रुपये के पार

आइस मेक "सोलोपेरीफ्रेश" बढ़ाएगा अन्नदाताओ की शक्ति

ICE MAKE Q3FY2022 का शुद्ध लाभ 167% बढ़ा

रजनीश वैलनेस की शानदार लिस्टिंग

"अंतरिम बजट एक मजबूत भारत के लिए नयी ऊर्जा , आकांक्षा व् आशा की किरण है" " आर्यन प्रेम राणा -चीफ मेंटर , आर्याना माटास्को