ओरियन चोको-पाई और केवेंटर्स की साझेदारी

 ओरियन चोको-पाई और केवेंटर्स की साझेदारी   ओरियन चोको-पाई मिल्कशेक पूरे भारत में 200+ केवेंटर्स स्टोर्स में उपलब्ध   


ओरियन, दक्षिण कोरिया की सबसे बड़ी खाद्य कंपनियों में से एक और मूल चोको-पीहास के निर्माता ने भारत में  ओरियन चोको-पाई मिल्कशेक  बनाने के लिए भारत की प्रतिष्ठित मिल्कशेक निर्माता केवेंटर्स के साथ भागीदारी की है।    

1925 में स्थापित केवेंटर्स  जो 250 से अधिक आउटलेट्स के साथ भारत में  पहले 'मेड इन इंडिया' ब्रांडों में से एक है, लंबे समय से अपने क्लासिक मिल्कशेक के लिए जाना जाता है। अब  इस कोरिया  कंपनी  के साथ मिलकर ओरियन चोको-पाई मिल्कशेक  को  सभी आयु वर्ग के उपभोक्ताओ को पूरे भारत में 200 से भी ज्यादा  केवेंटर्स स्टोर्स पर उपलब्ध करायेगी। यह मिल्कशेक देश भर में विशिष्ट विंटेज-शैली, कांच की बोतलों में उपलब्ध है। ऑनलाइन फूड ऑर्डर की तेजी से बढ़ती मांग के साथ, यह मिल्कशेक जोमैटो और स्विगी पर भी उपलब्ध है।  


ओरियन इंडिया के सीईओ सौरभ सैथ ने कहा, "जैसे-जैसे 'हलीयू' या कोरियाई लहर दुनिया भर में फैल रही है, कोरियाई स्नैक्स की डिमांड तेजी से बढ़  रही है और ओरियन भारत में इस मांग को केटर  करना चाहता है। ओरियन चोको-पाई मिल्कशेक  सामान्य चॉकलेट मिल्कशेक के लिए एक उत्कृष्ट विकल्प है और चोको-पाई और स्वादिष्ट केवेंटर्स मिल्कशेक का एकदम भिन्न और सही मिश्रण है जो  भारतीय उपभोक्ताओ को बहुत पसंद आएगा।  केवेंटर्स के सह-संस्थापक और निदेशक अमन अरोड़ा ने कहा: चॉकलेट निर्विवाद रूप से सबसे लोकप्रिय मिल्कशेक स्वाद है और हम मानते हैं कि ओरियन चोको-पाई मिल्कशेक भी भारतीय उपभोक्ताओ के लिए एक लोकप्रिय विकल्प होगा - "200 से भी ज्यादा केवेंटर्स स्टोर्स देश भर में ओरियन चोको पाई मिल्कशेक की पेशकश  के लिए उत्साहित हैं और  नए शहरों और क्षेत्रों में पेशकश के विस्तार पर काम कर रहे है.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बचत से निवेश तक: धन सृजन के लिए शुरुआती मार्गदर्शन

ICE MAKE Q3FY2022 का शुद्ध लाभ 167% बढ़ा

आइस मेक की टॉप लाइन 200 करोड़ रुपये के पार

आइस मेक रेफ्रिजरेशन ने नए कमर्शियल फ्रीजर्स और विसी कूलर्स का अनावरण किया

आइस मेक "सोलोपेरीफ्रेश" बढ़ाएगा अन्नदाताओ की शक्ति

स्मॉलकेस प्लेटफ़ॉर्म: 2025 मेंअपने निवेश लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए धन सृजन रणनीतियाँ

"अंतरिम बजट एक मजबूत भारत के लिए नयी ऊर्जा , आकांक्षा व् आशा की किरण है" " आर्यन प्रेम राणा -चीफ मेंटर , आर्याना माटास्को

रजनीश वैलनेस की शानदार लिस्टिंग

आइस मेक रेफ्रिजरेशन को 4700 MT बटर कोल्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट मिला