अनमोल इंडिया आईपीओ आज से बीएसई एसएमई पर सब्सक्रिप्शन के लिए खुला


लुधियाना स्थित अनमोल इंडिया लिमिटेड जो एनर्जी सॉल्यूशंस के कारोबार में लगी हुई एक प्रमुख कंपनी है और हाई जीसीवी यूएसए कोल, इंडोनेशियन कोल , पेट्रोलियम कोक सहित अन्य कई आपूर्ति प्रदाता है, अपना 31,00,000 इक्विटी शेयर्स का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO)  बीएसई एसएमई प्लेटफॉर्म पर  ३३ रुपये प्रति शेयर लॉन्च कर रही है जिससे कंपनी 10.23 करोड़ रुपये की पूंजी जुटायेगी और  जिसका उपयोग वर्किंग कैपिटल , जनरल कॉर्पोरेट और इशू एक्सपेंस में किया जायेगा.   यह इश्यू 12 फरवरी से  14 फरवरी 2019 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला है। 

कंपनी के एमडी श्री विजय कुमार ने कहा, “1998 में कंपनी स्थापना के बाद से अनमोल इंडिया ने भारत में 100 से अधिक विभिन्न स्थानों में स्थित ग्राहकों के बीच खुद को एक विश्वसनीय ब्रांड बनाया है।कंपनी कोयला व पेट कोक के व्यापर में एक दर्जन से अधिक विभिन्न प्रकार के उद्योगों की कोयला मांग की आपूर्ति करती है और  स्ट्रांग लॉन्ग टर्म वैल्यू क्रिएशन के लिए तैयार है।" 

आईपीओ के लीड मैनेजर शेयर इंडिया कैपिटल सर्विस के प्रेजिडेंट  श्री अभिनव गुप्ता ने कहा, '' मर्चेंट बैंकर के रूप में अनमोल इंडिया हमारा पहला आईपीओ मैंडेट है। और बहुत महत्वपूर्ण है. कंपनी के पास  बेहतरीन गुणवत्ता, मजबूत बुनियादी आधार ,स्ट्रांग ट्रैक रिकॉर्ड और उच्च विकास वृद्धि की क्षमता है जिससे अनमोल इंडिया अपने निवेशकों को आईपीओ के जरिये दीर्घकालिक निवेश व वेल्थ क्रिएशन के अवसर प्रदान कर रहा है"

शेयर इंडिया कैपिटल सर्विसेज आईपीओ के लीड मैनेजर है तथा बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड रजिस्ट्रार है।



टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ओरियन चोको-पाई और केवेंटर्स की साझेदारी

बचत से निवेश तक: धन सृजन के लिए शुरुआती मार्गदर्शन

स्मॉलकेस प्लेटफ़ॉर्म: 2025 मेंअपने निवेश लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए धन सृजन रणनीतियाँ

आइस मेक की टॉप लाइन 200 करोड़ रुपये के पार

आइस मेक रेफ्रिजरेशन ने नए कमर्शियल फ्रीजर्स और विसी कूलर्स का अनावरण किया

ICE MAKE Q3FY2022 का शुद्ध लाभ 167% बढ़ा

आइस मेक "सोलोपेरीफ्रेश" बढ़ाएगा अन्नदाताओ की शक्ति

आइस मेक रेफ्रिजरेशन को 4700 MT बटर कोल्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट मिला

रजनीश वैलनेस की शानदार लिस्टिंग

"अंतरिम बजट एक मजबूत भारत के लिए नयी ऊर्जा , आकांक्षा व् आशा की किरण है" " आर्यन प्रेम राणा -चीफ मेंटर , आर्याना माटास्को